अल्मोड़ा बिनसर सेंचुरी जंगलों में लगी भीषण आग, 4 की जल कर मौत, 4 घायल

ADVERTISEMENTS
- जनपद अल्मोड़ा बिनसर सेंचुरी जंगलों में लगी भीषण आग, एसडीआरएफ ने चलाया राहत बचाव अभियान
अल्मोड़ा : गुरूवार यानी दिनांक 13 जून 2024 को जिला नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि बिनसर सेंचुरी जंगल में आग लग गई है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम निरीक्षक राजेश जोशी के आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।जंगल मे आग बुझाने के दौरान 08 व्यक्ति जंगल में आग बुझाने के दौरान आग की लपटो में बुरी तरह फंस गए थे जिस दौरान 04 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। चारों वन कर्मी हैं. SDRF टीम ने 04 व्यक्तियों के शवो को जंगल से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया जबकि 04 घायलों को स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस द्वारा पूर्व में ही निकालकर अस्पताल भिजवा दिया गया था। घटनाअल्मोड़ा के बिनसर अभ्यारण्य की है. घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने दुःख जताया है, मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10-10 लाख अनुग्रह राशी की घोषणा की है. वन मंत्री सुबोध उनियाल ने घटना की जनच कर १५ दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.
मृतकों के नाम हैं –
वन बीट अधिकारी बिनसर रेंज त्रिलोक सिंह मेहता,
दीवान राम,
करन आर्य,
पीआरडी जवान पूरन सिंह की मौत पर ही मौत हो गयी थी.
घायलो के नाम :-
1. कैलाश चंद्र भट्ट
2. कुंदन सिंह नेगी
3. कृष्ण कुमार
4. भगवत सिंह
मृतको के नाम :-
1. दीवान राम
2. त्रिलोक सिंह मेहता
3. पूरन सिंह
4. करन



