3 दिन बाद होने वाली थी शादी…21 दिनों तक गैंगरेप, दबंग भाजपा नेता फरार साला गिरफ्तार

भारतीय जनता पार्टी के नेता कोमल गुप्ता और उसके साले कबाड़ी धर्मेंद्र गुप्ता ने साथ मिलकर किया युवती का अपहरण

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

सिंगरौली: मध्य प्रदेश से शर्मनाक घटना सामने आयी है. मामला सिंगरौली जिले का है. एक युवती की 3 दिन बाद होने वाली थी शादी, भारतीय जनता पार्टी के नेता कोमल गुप्ता और उसके साले कबाड़ी धर्मेंद्र गुप्ता ने साथ मिलकर किया युवती का अपहरण. 21 दिनों तक किया गैंगरेप. युवती की शादी 30 जनवरी को होनी थी। लेकिन आरोप है कि युवती का 27 जनवरी को अपहरण कर लिया गया। पहले तो लड़की के परिवार वालों ने उसी दिन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। साले के साथ युवती को अगवा करने के बाद 21 दिनों तक युवती से गैंगरेप किया गया है। पुलिस ने युवती को अगवा करने और गैंगरेप के आरोप में बीजेपी नेता कोमल गुप्ता और उसके साले धर्मेंद्र गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर साले को गिरफ्तार कर लिया गया है। करीब 21 दिनों बाद पीड़िता का पता चला तो उसे 19 फरवरी को बालाघाट से छुड़ाया गया था। इसके बाद पुलिस ने जब युवती का बयान लिया तो सबके होश उड़ गए।

ALSO READ:  UK : STF ने दबोचा संदिग्ध आतंकवादी सलाउद्दीन, विदेशी नेटवर्क से कर रहा था काम

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि धर्मेंद्र गुप्ता और कोमल गुप्ता ने उसे जबरदस्ती कुछ पदार्थ सुंघाने के बाद उसके घर के बाहर से उसे अगवा किया था। युवती को जब होश आया, तब उसने खुद को जबलपुर के समीप पाया। इसके बाद धर्मेंद्र उसे बालाघाट के लिए एक बस में ले गया और युवती के साथ रेप किया। युवती ने अपहरण के बाद 21 दिनों तक गैंगरेप का आरोप लगाया है। युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि आरोपी बीजेपी नेता कोमल गुप्ता अभी फरार चल रहा है।

ALSO READ:  ऋषिकेश की डॉ आरती पंवार नेपाल में AYUSH EXCELLENCE AWARD से नवाजी गयी

युवती को शादी के तीन दिन पहले यानी 27 जनवरी को घर से शौच के लिए बाहर निकली थी, तभी सरई बीजेपी मंडल अध्यक्ष कोमल गुप्ता वह उसका साला कबाड़ी धर्मेंद्र गुप्ता ने जबरन उसे उठा लिया। आरोप के अनुसार दोनों ने मुंह दबाकर चार पहिया वाहन में बैठाकर ले गए। युवती को जब होश आया, तब उसने खुद को जबलपुर में पाया।

सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि कोमल गुप्ता अभी फरार है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ बलात्कार किया गया है। कोमल गुप्ता ने अपहरण में सहायता की थी। हमने दोनों आरोपियों पर उचित कार्रवाई के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Related Articles

हिन्दी English