UK : ऋषिकेश में मोबाइल शॉप में चोरी का खुलाशा, ४ अभियुक्त गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
- ऋषिकेश पुलिस की बड़ी सफलता
- गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड में हुई चोरी का खुलासा
- 04 अभियुक्त गिरफ्तार, लाखो के 30 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप व 01 आईपैड बरामद
ऋषिकेश : दिनांक 06.11.2026 को वादी अश्वनी पुत्र हरिहर प्रसाद गुप्ता, निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 06.11.2026 की रात्रि लगभग 02:00 बजे से 04:00 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ऋषिकेश-हरिद्वार रोड, गीतानगर गली नंबर-10 के बाहर स्थित उनकी गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड नामक दुकान का शटर तोड़कर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, एचपी कंपनी के लैपटॉप एवं डेमो फोन चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-585/2026 धारा 305(a)/331(4) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
****************************** ****************************** **********
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
****************************** ****************************** ***********
गठित टीम द्वारा गुप्ता मोबाईल स्टोर के आस पास लगे 40 सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन व विश्लेषण किया गया व पुराने अपराधियो का डाटा इक्कठा किया गया सीसीटीवी फुटेज मे दिख रहे अपराधियो का पूर्व मे जेल जा चुके अभियुक्तो से मिलान कराया गया । तो दिनांक 09.11.2026 को संदिग्ध व्यक्तियो एवं चोरी के माल की तलाश के दौरान आईडीपीएल गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना में शामिल चार व्यक्ति दो काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों पर नटराज चौक की ओर से बाईपास रोड होते हुए श्यामपुर की ओर आ रहे थे। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मनसा देवी फाटक से आगे बाईपास रोड पर घेराबंदी कर दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार चारों व्यक्तियों को रोक लिया गया। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा अपने साथी संदीप के साथ मिलकर सिटी गेट के पास स्थित मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों ने बताया कि चोरी किए गए अधिकांश सामान को जंगल में छिपा दिये थे। जिन्हे आज हम बेचने के लिये लेकर हरिद्धार की तरफ जा रहे थे। जो हम पाचो लोगो ने आपस मे बांट लिए थे। तथा कुछ मोबाईल व आईपेड व लेपटाप हमारे साथी सन्दीप के पास भी है जो आज हमारे साथ नही आया है। अभियुक्त योगेंद्र उर्फ दीपक के पास मौजूद काले रंग के पिट्ठू बैग से 03 एचपी कंपनी के लैपटॉप, 01 एप्पल आईपैड एवं 24 मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस प्रकार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 30 मोबाइल फोन, 03 लैपटॉप, 01 आईपैड एवं घटना में प्रयुक्त 02 स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। वादी द्वारा उपलब्ध कराए गए बिल एवं आईएमईआई नंबरों की सूची से मिलान करने पर बरामद 22 मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर तथा 02 लैपटॉप एवं आईपैड मुकदमा उपरोक्त मे चोरी होने पाये गये। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2)/3(5) BNS की वृद्धि की गई। दोनों मोटरसाइकिलों के आवश्यक कागजात प्रस्तुत न कर पाने पर उनके विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियोग में प्रकाश में आए अन्य अभियुक्त संदीप की तलाश की जा रही है।
*********************
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता
1-नितिन दास पुत्र सुरेश दास, निवासी मुर्गी फार्म, रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।
2-अभिषेक थापा पुत्र सोमपाल, निवासी प्रतीत नगर, रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष।
3-योगेंद्र उर्फ दीपक पुत्र श्याम कुमार, निवासी अहबाबनगर, कड़च्छ, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।
4-रोहन पुत्र लक्ष्मण, निवासी निकट अमर ज्योति स्कूल, लालतप्पड़, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष।
*************
बरामदगी का विवरण
1-विभिन्न कंपनियों के कुल 30 मोबाइल फोन।
2-एचपी कंपनी के 03 लैपटॉप।
3-एप्पल कंपनी का 01 आईपैड।
4-वादी की दुकान से चोरी गया बैग नीले रंग SONILEX कम्पनी का
5-घटना में प्रयुक्त 02 काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें, संख्या UK14 M-4271 एवं UK08 BE-5611।
——————
आपराधिक इतिहास अभियुक्त अभिषेक थापा-
***********
1- मु0अ0सं0 29/24 धारा 457/380/411 IPC (थाना रायवाला)
2- मु0अ0सं0 228/24 धारा 305(D)/317(2)/3(5) BNS (थाना रायवाला)
3- मु0अ0सं0 66/25 धारा 305/331(4)/317(2)/3(5) BNS(थाना रायवाला)
4- मु0अ0सं0 149/25 धारा 305(A)/331(4)/317(2)/3(5) BNS (थाना रायवाला)
आपराधिक इतिहास अभियुक्त रोहन थापा-
**********
1- मु0अ0सं0 48/21 धारा 457/380/411 IPC (थाना रायवाला)
2- मु0अ0सं0 774/22 धारा 457/380/411 IPC (थाना ऋषिकेश)
3- मु0अ0सं0 08/23 धारा 457/380/411 IPC (थाना ऋषिकेश)
4- मु0अ0सं0 228/24 धारा 305(D)/317(2)/3(5) BNS (थाना रायवाला)
5- मु0अ0सं0 149/25 धारा 305(A)/331(4)/317(2)/3(5) BNS (थाना रायवाला)
अभियुक्त के विरुद्ध उत्तराखण्ड व बाहरी राज्यो से भी आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
—————————–
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
—————————–
1-प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिह बिष्ट
2-निरीक्षक खुशीराम पाण्डेय ( प्रभारी SOG)
3-व0उ0नि0 नवीन जोशी
4-उ0नि0 अमित कुमार।
5-उ0नि0 राजकुमार।
6-हे0का0 351 सन्दीप राठी
7-हे0का0 विपिन सैनी ( SOG)
8-का0 1009 सौरभ चौहान।
9-का0 886 संदीप छावड़ी।
10-का0 441 रमेश मैठाणी।
11-का0 84 सौरभ वालिया
12-का0 5 तेज सिह
13-का0 1533 अभिषेक
14-का0 787 दिनेश मेहर
15-का0 1185 नवनीत ( SOG)
16-का0 1720 सोनी( SOG)
17-का0 823 मनोज ( SOG)





