UK :त्रिवेणी घाट पर पार्किंग में खड़ी कार लुढ़की अचानक गंगा नदी में, हर कोई हैरान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : बुधवार को यानी दिनांक 18/11/2026 को समय सांयकाल लगभग 5:00 बजे त्रिवेणी घाट पार्किंग में खड़ी एक काले रंग की क्रेटा कार राजस्थान नंबर RJ01CF 7053 अचानक से लुढ़क कर सीढ़ियों से होते हुए गंगा जी के तट पर जा पहुंची देखकर श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया सूचना पर *चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट श्री अश्वनी बलूनी* तत्काल मौके पर पहुंचे व *जल पुलिस व चौकी कर्मचारियों* की सहायता से कार को रस्सी के सहारे खंबे से बांधा गया, पूछने पर पता चला कि कार के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं है। कार चालक तरुण, अजमेर,राजस्थान निवासी  अपनी कार खड़ी कर आरती देखने चला गया था ।कार चालक को बुलाया गया व कार को ट्रैक्टर के सहारे से खींचकर सकुशल ऊपर पार्किंग में लाया गया घटना से कोई भी जनधन की हानि नहीं हुई है। कार चालक तरुण के मुताबिक हैंड ब्रेक भी लगाए थे फिर भी कार लुढ़क गयी बैक में,  यह समझ से परे है।

Related Articles

हिन्दी English