यूपी : सुल्तानपुर में कारगिल  विजय दिवस की 24 वीं वर्षगांठ पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि..

करगिल विजय दिवस सैनिकों की बहादुरी और वीरता को सम्मान देने का अवसर : डॉ आर ए वर्मा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ भाजपाईयों ने कारगिल विजय दिवस की 24 वीं वर्षगांठ पर शहीदों को श्रद्धांचलि दी, इस मौके पर नवीपुर राहुल चौराहा स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा•आर ए वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी एवं नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल सहित भाजपाइयों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन

भाजपा जिलाध्यक्ष डा.आर ए वर्मा ने शहीदों को याद करते हुए कहा करगिल विजय दिवस भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी और वीरता को सम्मान देने और स्मरण करने का एक अवसर है.नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल एवं पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा कारगिल विजय दिवस अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है।जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे।

ALSO READ:  UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन

इस मौके पर प्रवीण मिश्रा,डाॅ राम चरित पाण्डे, विनय सिंह, गिरीश मिश्रा, अरविंद यादव, प्रदीप मिश्रा,रेनू सिंह, दीपांकुश चित्रांश,मनीष सिंह, मुकेश रावत, अजय विक्रम सिंह,डाॅ सौरभ पाण्डेय,संजय सिंह मुन्ना,मोहित साहू, विनय मालवीय, रामदेव अग्रहरी, अजीत अग्रहरी, आसिफ आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English