जौलीग्रांट : बागेश्वर धाम के पुजारी आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे उत्तराखंड,ऋषिकेश विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने किया स्वागत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

जौलीग्रांट/ऋषिकेश : क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने बागेश्वर धाम के पुजारी आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुष्पगुच्छ व माता की चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।शनिवार देर शाम एयरपोर्ट पहुंचे आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री  का सरकार की ओर से स्वागत का डॉ अग्रवाल ने कहा कि आचार्य  में साक्षात हनुमान जी की कृपा है। कहा कि हनुमंत कथा कहने का अलग अंदाज लोगों को धर्म के प्रति झुकने पर मजबूर कर देता है।उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोगों को अर्जी बिना खोले ही उनकी समस्या बता देते हैं और फिर उसका समाधान भी बताते हैं। भक्तगण आपकों साक्षात बालाजी का ही अवतार मानते हैं। कहा कि आचार्य जी किसी की सेवा नहीं लेते हैं और यदि लेते भी हैं तो उसका कल्याण करने के लिए लेते हैं।इस मौके पर सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य भक्तगण उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English