इटानगर :देवभूमि से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पधारे इटानगर, ‘मोपिन फेस्टिवल’ के स्वर्ण जयंती समारोह में शिरकत की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
इटानगर : उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री और  राज्य के बरिष्ठ भाजपा नेता गणेश जोशी सीमान्त राज्य अरुणाचल प्रदेश पधारे. वे आजकल नार्थ ईस्ट के दौरे पर हैं….पहले असम में उन्हूने चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया फिर इटानगर पहुंचे.  एक शानदार फेस्टिवल में उन्हूने शिरकत की. फेस्टिवल का स्वर्ण जयंती समारोह भी था. इस अवसर पर उन्हूने कहा, “आज अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में आयोजित ‘मोपिन फेस्टिवल’ के स्वर्ण जयंती समारोह में  केंद्रीय मंत्री श्री किरण रिजिजू जी के साथ सम्मिलित होकर स्थानीय जनजातीय परंपराओं एवं सांस्कृतिक आयोजनों में प्रतिभाग किया तथा उपस्थितगणों को इस उत्सव की शुभकामनाएं दीं।गालो जनजाति का यह पारंपरिक पर्व प्रकृति, कृषि और अटूट आस्था का अद्भुत संगम है। ‘पोपिर’ नृत्य की सुंदर प्रस्तुति और चावल का पेस्ट लगाकर एक-दूसरे को बधाई देने की अनूठी परंपरा भारतीय संस्कृति की विविधता को दर्शाती है।मोपिन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामूहिक एकता और खुशहाली का जीवंत प्रतीक है।” 

Related Articles

हिन्दी English