ऋषिकेश के प्रगति विहार वियाना हेल्थ क्लब में धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

योग की अलग अलग मुद्राएँ कर योग साधकों ने दिया सन्देश फिट रहने का सन्देश

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : अन्तराष्ट्रीय योग महोत्सव के अवसर पर शनिवार को प्रगति विहार में भी योग किया गया.  एडवोकेट राकेश सिंह मियां ने बताया कि प्रगति विहार वियाना हेल्थ क्लब में धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया.  योग के अभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभ मिलते हैं हर साल की तरह 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूम धाम से मनाया गया, और अनेकानेक आसान लगाए गए, इस योग दिवस पर सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम सब प्रतिदिन योग करें और निरोगी समाज का निर्माण करें। योग साधकों ने अलग अलग मुद्राएँ कर योग के प्रति अपना समर्पण दिखाते हुए आम जन को फिट रहने का सन्देश दिया.    इस मौके पर योगाचार्य वर्षा उनियाल, नीरज त्यागी, शिव देवी भंडारी, एडवोकेट विकास नेगी, साक्षी, श्रुति, अर्चना, ऋषित, शुभम नेगी आदि उपस्थित रहे.
ALSO READ:  UK : लीलम व बोगड्यार में BSNL टावर हो गए क्रियाशील, धरातल पर दोनों में नहीं है सिंगनल दो साल से शो पीस बने हुए हैं

Related Articles

हिन्दी English