T20 WORLD UP- ICC कर सकता है पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
पाकिस्तान  की घटिया हरकतें जारी है…ऐसे ही उससे उम्मीद भी की जा सकती है.  अब  पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप में शामिल होगी। रविवार को पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगी।पाकिस्तान की टीम श्रीलंका में अपने सभी मैच खेलेगी। हालांकि, पाकिस्तान की सरकार ने स्पष्ट किया है कि टीम 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में निर्धारित भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर किए जाने के फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी और आगामी टी20 विश्व कप से बाहर होने की धमकी दी। हालांकि अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टूर्नामेंट में खेलने का फैसला किया है लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले को बॉयकॉट करेगा।

Related Articles

हिन्दी English