ऋषिकेश : ARTO कार्यालय व खांड गांव तिराहे में महापौर ने किया हाई मास्ट का उद्वाटन

वन्य जीवों की आमद पर अंकुश लगाने में सहायक साबित होगी हाई मास्ट : अनिता ममगाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : महापौर अनिता ममगाई ने ऋषिकेश-हरिद्वार बायपास मार्ग स्थित ए आर टी ओ कार्यालय सहित खांड गांव  तिराहे में हाई मास्ट लाईट का उद्वाटन किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि इससे जहां वन्य जीवों का खतरा कम होगा वहीं सोमेश्वर नगर व गंगा नगर क्षेत्र के लोगों को भी रात्री के समय आवागमन में सुविधा होगी।नगर निगम महापौर द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में लगवाई जा रही हाई मास्ट लाईटों की रोशनी से अब ए आर टी ओ कार्यालय तो जगमगायेगा ही ,साथ ही खांड गांव तिराहे में पसरा रहने वाला अधिंयारा भी दूर होगा। उक्त दोनों स्थानों पर महापौर द्वारा स्विच आँन कर हाई मास्ट लाईट का उद्वाटन किया गया। इस दौरान सोमेश्वर नगर क्षेत्रवासियों द्वारा महापौर का अभिनंदन भी किया गया।

ALSO READ:  ऋषिकेश में छात्र छात्राओं ने नगर निगम के एमआरएफ सेंटर (मैटिरियल फैसिलिटी रिकवरी सेंटर) का दौरा कर ठोस कूड़ा प्रबंधन एवं प्रक्रमण की तकनीकी को जाना

मौके पर महापौर ने कहा कि जंगली जानवरों की आमद को थामने के साथ अपराध एवं दुघर्टनाओं पर अंकुश लगाने में हाई मास्ट सहायक साबित होती रही हैं। निश्चित ही इन दोनों स्थानों पर जगमग रोशनी होने से रात्रि में आवागमन करने में क्षेत्रवासियों को सहुलियत होगी। इस दौरान पार्षद गुरविंदर सिंह गुर्री , निगम अवर अभियंता विनोद पुरोहित, arto से नवीन चमोली, नवीन सकलानी, शेखर सैनी, प्यारे लाल जुगलान,रोशन ध्यानी,सुशीला नेगी, हरीश पंत, शोभाराम भट्ट, पटेल,संगीता, भट्ट, पूर्णानंद ,राम सिंह सजवान, निर्मल बहुगुणा, हुकुम सिंह रावत, राजपाल केंतुरा,कपिल भंडारी, बबलू नेगी मौजूद  रहे।

Related Articles

हिन्दी English