हल्द्वानी : ‘मिशन गजराज’ हुआ सफल, नामांकन लेंगे वापस, त्रिवेंद्र पहुंचे थे हल्द्वानी गजराज को मनाने

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी:कालाढूंगी सीट से बंशीधर भगत चुनाव लड़ रहे हैं वहीँ से गजराज सिंह बिष्ट ने भी निर्दलीय के तौर पर नामांकन दाखिल कर दिया था. ऐसे में भगत की राह मुश्किल हो सकती थी, लेकिन इस डैमेज कण्ट्रोल को मैनेज करने की जिम्मेदारी दी गयी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को. आज त्रिवेंद्र मिशन गजराज के लिए पहुंचे बाकायदा. मिशन में कामयाब भी हुए. गजराज सिंह बिष्ट को मना लिया.अब गजराज नामांकन वापस लेंगे.

वीडियो में सुनिए क्या कहा त्रिवेंद्र सिंह रावत ने—-

ऐसे में बंशीधर भगत की राह आसान हो गयी है. गजराज का कार्यक्षेत्र भी कालाढूंगी क्षेत्र रहा है वे भी टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन भाजपा ने टिकट कद्द्वार नेता बंशीधर भगत को दे दिया. उसके बाद गजराज ने नाराजगी जताते हुए निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया था. त्रिवेंद्र सिंह रावत गजरान सिंह बिष्ट के घर पहुंचे बातचीत की उनसे और फिर गजराज मान गए.हालाँकि इस दौरान गजराज सिंह बिष्ट भावुक भी हो गए. त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात के बाद गजराज सिंह बिष्ट की नाराजगी बताया जा रहा है दूर हो गयी है. लेकिन कितनी नाराजगी दूर हुई यह आने वाला समय बताएगा. उसके बाद मीडिया से बात करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने साड़ी जानकारी दी.

ALSO READ:  UK : रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज की 100 MBBS सीटों के लिए रास्ता साफ, सांसद अजय भट्ट ने किया स्वागत

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि गजराज बिष्ट पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, लेकिन टिकट न मिलने से वह नाराज थे. अब वह मान गए हैं. वह नामांकन वापस लेकर पार्टी के साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा पार्टी ने उन्हें कई लोगों को मनाने की जिम्मेदारी दी है. कल भी वे और लोगों से मिलकर नाराजगी दूर करेंगे. गजराज बिष्ट युवा नेता हैं और भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री के साथ ही मंडी परिषद के अध्यक्ष भी रह चुके हैं.

Related Articles

हिन्दी English