UK :ऋषिकेश में कुल्हाड़ी व पाटल से जानलेवा हमला करने के मामले में काफी समय से फरार चल रहा नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश : दिनांक 15.10.2026 को वादी शुभम निवासी आईडीपीएल कॉलोनी, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश में तहरीर देकर अवगत कराया गया कि बैराज कॉलोनी रोड स्थित संजय टैगोर की दुकान पर शराब बेचने के संबंध में पुलिस को सूचना देने की बात कहने पर संजय टैगोर, जुगल किशोर व उनके अन्य साथियों द्वारा वादी एवं उसके साथी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा कुल्हाड़ी व पाटल से जानलेवा हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। उक्त संबंध में कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0 539/2026, धारा 109(1), 351(3), 352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
****************************** ****************************** ********
घटना की गम्भीरता को देखते हुऐ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के निर्देशन में,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।
****************************** ****************************** *********
गठित टीम के द्धारा उक्त मुकदमे में नामजद अभियुक्त संजय टैगोर उर्फ संजीव कुमार को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। वहीं, दूसरा नामजद अभियुक्त जुगल किशोर काफी समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। दिनांक 09.11.2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा लक्कड़घाट रोड, शिव मंदिर से लगभग 200 मीटर आगे, विस्थापित क्षेत्र ऋषिकेश से अभियुक्त जुगल किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1-जुगल किशोर पुत्र स्व0 फूल सिंह, निवासी पुरानी जाटव बस्ती, रेलवे रोड, ऋषिकेश, हाल निवासी अरुण त्यागी का मकान, गली नं0 06, विस्थापित आईडीपीएल, ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 52 वर्ष।
———-
पुलिस टीमः-
———-
1-उ0नि0 बिनेश कुमार
2-का0 1095 कुलदीप
3-का0 798 ब्रिजेश कुमार





