UK :हल्द्वानी में खनन वाहन स्वामियों का प्रदर्शन, सरकार को दी चेतावनी

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी : गौला नदी में खनन में काम करने वाले वाहन स्वामियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करते हुए सभी ने उप जिला अधिकारी कार्यालय में विरोध जताया। वाहन स्वामियों का कहना है कि वह लंबे समय से गोला नदी में खनन वाहन चलते हैं. लेकिन हर साल परिवहन विभाग और वन विकास निगम उनके ऊपर नए-नए नियम थोप देता है। जो पहले से वाहन स्वामियों के वाहन स्वामित्व परिवर्तन की मांग है. उसे भी जिला प्रशासन ने पूरा नहीं किया है। ऐसे में हर साल नए-नए नियम और नए-नए आर्थिक बोझ बढ़ाना वाहन स्वामियों के उत्पीड़न करने से कम नहीं है। वाहन स्वामियों का कहना है कि पूर्व की भांति गौला नदी में वाहनों का संचालन होना चाहिए नहीं तो सभी वाहन स्वामी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे. चेतावनी दी, नदी में किसी भी गेट में खनन नहीं होने दिया जाएगा।





