हल्द्वानी :कुमाऊं के सबसे बड़े PSP हॉस्पिटल, हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया

ADVERTISEMENTS
हल्द्वानी : PSP हॉस्पिटल, हल्द्वानी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के चेयरमैन जगदीश पिमोली, डायरेक्टर प्रेम पिमोली एवं ब्रेकियल प्लेक्सस सर्जरी सेन्टर के चेयरमैन ब्रिगेडियर डॉ. पी. एस. भंडारी द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल के चिकित्सकों एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही। राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।राष्ट्र के प्रति सम्मान, मानव सेवा के प्रति समर्पण। उल्लेखनीय है PSP हॉस्पिटल कम समय में अपनी सेवा,उपचार से एक मुकाम हासिल कर चुका है. उपचार के लिए न केवल उत्तराखंड बल्कि अन्य राज्यों ….यहाँ तक विदेशों से भी लगातार यहाँ पर मरीज पहुँच रहे हैं. जो शहर, राज्य के लिए गर्व की बात है. क्यूंकि आज के समय में उचित उपचार मिलना बहुत जरुरी हो गया है इस भीड़ भरी जिंदगी में.



