दिल्ली में गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय मंत्री का जताया आभार, 13 नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति मिलने पर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • गढ़वाल में बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल
  • गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी का प्रयास, गढ़वाल का हो अधिक से अधिक विकास 
नई दिल्ली/देहरादून  : गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र के दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 13 स्थानों पर नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति मिलने पर माननीय केंद्रीय संचार मंत्री  ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी से भेंट कर उनका आभार किया साथ ही उनको अवगत कराया की गढ़वाल का अधिकांश भू-भाग पर्वतीय एवं दुर्गम है। कई क्षेत्रों में आज भी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी की चुनौती बनी हुई है।इसी क्रम में  केंद्रीय संचार मंत्री जी से क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के 92 स्थानों पर भी नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाने का आग्रह किया है।मंत्री  ने इस विषय पर सकारात्मकता दिखाई है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गढ़वाल के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
ALSO READ:  UK: ऋषिकेश में धरोहर संवाद...अल्मोड़ा, टिहरी, बागेश्वर के ढोलवादकों ने ढोल की गूढ़ विधाओं का प्रदर्शन किया
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English