यूपी : सुल्तानपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वतंत्रता सेनानी के नाम का बोर्ड फटकर लटका..कांग्रेस ने जाहिर की नाराजगी डीएम को सौंपा ज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अपमान कांग्रेस कतई नहीं करेगी बर्दाश्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा बैनर बीते कई दिनों से फ़ट कर लटक रहा है जिसे लेकर कांग्रेस मुखर हो गई, जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने पदाधिकारीयों के साथ डीएम जसजीत कौर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा है।

ALSO READ:  प्रेमी सहित खेत मालिक गिरफ्तार, प्रेमिका मिलने जा रही थी करंट लगने से हुई मौत


गौरतलब हो कि विकासखंड मोतिगरपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी धर्मराज पाठक के नाम से बना है, जहां इनके नाम से मेन गेट व भवन के अंदर दोनों जगह स्वास्थ्य विभाग द्वारा फ्लेक्स का बैनर लगा दिया गया था,जो बीते कई दिनों से तेज हवा व बारिश के चलते फट कर लटक रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने स्वास्थ्य विभाग पर उदासीनता व लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे देश के एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अपमान हो रहा है जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव सुब्रत सिंह सनी, एनएसयूआई अध्यक्ष मानस तिवारी, गोलू सिंह, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव रणवीर सिंह, शिवम पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

हिन्दी English