यूपी : पूर्व मंत्री व सुल्तानपुर विधायक विनोद सिंह व उनके भाई ने MP/MLA कोर्ट में किया सरेंडर..20 साल पुराने मामले में कोर्ट से मिली जमानत..

वर्ष 2004 में इंग्लिश रीडर बीपी सिंह ने कोतवाली नगर में दर्ज करवाया था मुकदमा..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ MP/MLA कोर्ट ने आज भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह और उनके भाई अरविंद सिंह को 20 साल पुराने एक मामले में जमानत दे दी है। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी। जमानत के बाद विधायक और उनके भाई ने राहत की सांस ली है।दरअसल ये मामला वर्ष 2004 का है। उस समय कमला नेहरू सामाजिक विज्ञान एवं संस्थान के प्रबंधक वर्तमान में सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह हुआ करते थे। कालेज में पढ़ाने वाले इंग्लिश रीडर बीपी सिंह का आरोप है कि कॉलेज के साथ-साथ अपने फार्मेसी कालेज में पढ़ाने के लिए प्रबंधक विनोद सिंह और उनके भाई अरविंद सिंह दबाव बना रहे थे। बीपी सिंह ने मना कर दिया तो इसी बात पर प्रबंधक विनोद सिंह और उनके भाई अरविंद नाराज हो गए और उनके साथ अभद्रता और मारपीट की थी। इंग्लिश रीडर बीपी सिंह ने प्रबंधक विनोद सिंह और उनके भाई अरविंद सिंह पर नगर कोतवाली में केस दर्ज करवाया था।विनोद सिंह के अधिवक्ता ने बताया कि 11 अक्टूबर 2004 को मुकदमा दर्ज हुआ था। जो पूरी तरह गलत आरोप है। इस पुराने मामले में आज विनोद सिंह और उनके भाई अरविंद सिंह ने आज दीवानी एवं सत्र न्यायालय की एमपी एमएलए कोर्ट में सरेंडर किया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने दोनो को जमानत दे दी है।

ALSO READ:  UP : अमरोहा में उत्त्तराखण्ड के विधायक के फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस के दरोगा, सिपाही और दो सीआरपीएफ कर्मियों पर आरोप, गिरफ्तार 
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English