UP : नगर निगम की महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
प्रयागराज नगर निगम की महिला राजस्व निरीक्षक राधा देवी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्रतापगढ़ की पुरेला गाँव की रहने वाली है राधा. शिकायतकर्ता का आरोप है कि हाउस टैक्स के बिल में संशोधन के बदले पहले 15 हजार और बाद में 20 हजार रुपए की मांग की गई। रिश्वत देने से इनकार करने पर धमकी देने का भी आरोप है।शिकायत के बाद 29 सितंबर को फाफामऊ स्थित नगर निगम के जोन-7 कार्यालय में ट्रैप लगाया गया। आरोप है कि राधा देवी ने 20 हजार रुपए लेकर रकम टेबल की दराज में रख दी, तभी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है और उन्हें एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया जाएगा। 




