नेपाल : तीसरी बार भारत से नेपाल को बड़ी मात्रा में मदद भेजी, जिसमें 11 सदस्यों वाली बचाव टीम भी शामिल

भारत का नेपाल को लगातार मदद जारी है, तीसरी बार मदद के लिए जहाज भेजा गया है नेपाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

काठमांडू : तीसरी बार भारत से नेपाल को बड़ी मात्रा में मदद भेजी गई है, जिसमें 10 टन राहत सामग्री, जनरेटर, पानी साफ़ करने के उपकरण और 11 सदस्यों वाली बचाव टीम शामिल है।भारत सरकार की ओर से नेपाल के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए भेजी गई राहत सामग्री का तीसरा खेप नेपाल पहुँच गया है।नेपाली मीडिया के अनुसार,  बताया जा रहा है कि इस बार लगभग 10 टन राहत सामग्री लाई गई है, जिसमें जनरेटर सेट, पानी साफ़ करने के उपकरण और अन्य ज़रूरी सामान शामिल हैं।कहा जा रहा है कि राहत सामग्री के साथ भारत से 11 सदस्यों वाली विशेषज्ञों की बचाव टीम भी नेपाल पहुँची है। इस टीम में डॉक्टर, पैरामेडिक्स और रेकी (RECCE) टीम के सदस्य शामिल हैं। वे प्रभावित इलाकों में ज़रूरी स्वास्थ्य, तकनीकी और बचाव संबंधी मदद देंगे।अलग-अलग इलाकों में बाढ़ से भारी नुकसान होने के बाद, भारत नेपाल को चरणों में राहत सामग्री और मदद के लिए लोग भेज रहा है। मदद का तीसरा चरण भी आपदा के समय पीड़ितों को तुरंत सहायता पहुँचाने के मकसद से भेजा गया है।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

हिन्दी English