रुड़की : फैजाबाद की महिला से लगभग 25 दिन तक हुआ दुष्कर्म, महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, एफआईआर दर्ज

25 दिन से महिला के साथ हो रहा था दुष्कर्म... महिला आयोग की अध्यक्ष ने लिया संज्ञान एफआईआर दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • फैजाबाद की महिला से रुड़की में लगभग 25 दिन तक हुआ दुष्कर्म

रुड़की :  शर्मसार करने वाली घटना सामने आने पर पता लगा कि आज से लगभग 25 दिन पूर्व फैजाबाद की एक महिला जो कि वर्तमान में गाजियाबाद की निवासी है के वो काँवड़ के लिए रुड़की आयी थी। जिसे रुड़की के एक युवक ने नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर लिया और उसे अपने साथ अपने कमरे में ला गया और प्रतिदिन उसके साथ उसके साथ नशे की हालत में दुष्कर्म करने लगा। परसो महिला को नशे की हालत में पागल होता देख आरोपी कमरे से फरार हो गया था इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी कि एक महिला यहां नशे की हालत में चिल्ला रही है। तो पुलिस द्वारा महिला को सिटी अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। (SHO गंगनहर रुड़की के अनुसार)

ALSO READ:  UK : अल्मोड़ा के  कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की दर्दनाक मौत

मामला महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल के संज्ञान में आने पर अध्यक्ष ने लगभग रात 9.40 बजे DG पुलिस अशोक कुमार , एसएसपी हरिद्वार से वार्ता करते हुए मामले में त्वरित कार्यवाही करने पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लोए निर्देशित किया है।उन्होंने कहा कि मामला बहुत ही संवेदनशील है और शर्मनाक है। जिस पर DG पुलिस अशोक कुमार का कहना है कि पुलिस जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।फिलहाल पीड़िता की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। और पीड़िता का पति अस्पताल में मौजूद है। पीड़िता का उपचार चल रहा है।

ALSO READ:  ऋषिकेश : वर्तमान में उत्तराखंड में प्रशासनिक व्यवस्था बुरी तरह चर्मराई हुई है, हर तरफ हुड़दंग खूब हो रहा है : राज्य आन्दोलनकारी

Related Articles

हिन्दी English