सहारनपुर : मुठभेड़ बिहारीगढ़ पुलिस और बदमाशों की, एक बदमाश घायल एक हुआ फरार..एक सिपाही को भी लगी गोली

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

सहारनपुर : लूटकर भाग रहे बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया। मुठभेड़ में एक कॉन्स्टेबल भी घायल हो गया। बिहारीगढ़ थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पहले दामोदर पुरम के पास भगवानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अलावलपुर निवासी श्रीमती लता देवी पत्नी सत्येंद्र सिंह से पर्स लूटने का प्रयास किया उसके बाद दून कॉलेज के पास हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा निवासी नौशाद पुत्र रफीक से ₹10000 नगद एक मोबाइल एवं पर्स लूट लिए जाने की सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया बदमाशों की घेराबंदी की और राहुल स्टोन क्रेशर के पास बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर करने शुरू कर दिए। जिसमें एक पुलिसकर्मी हर्ष तोमर गोली लगने से घायल हो गया पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग किए जाने पर एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गए जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश के पास से एक तमंचा एक मोटरसाइकिल तथा लूटे गए ₹10000 एवं मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

ALSO READ:  सफदरजंग इलाके में जज ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने घायल बदमाश व पुलिसकर्मी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया है।फरार बदमाश की तलाश में कांबिग जारी है। घायल बदमाश की पहचान नितेश पुत्र कैलाश निवासी ग्राम सिलाजुड़ी थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।

ALSO READ:  ऋषिकेश :आबकारी का छापा दो ठिकानों पर, दो गिरफ्तार

Related Articles

हिन्दी English