पौड़ी :बल्क में पैदा होने वाले इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट और प्लास्टिक के कलेक्शन की नगर पालिका से हुई शुरुआत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी :बल्क में पैदा होने वाले इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट और प्लास्टिक के कलेक्शन की नगर पालिका पौढ़ी से हुई शुरुआत

स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी, जिलाधिकारी डॉ0 विजय कुमार जोगदंडे और नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम द्वारा कंडोलिया गांधी पार्क से बल्क में पैदा होने वाले ई-वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट) और प्लास्टिक के एकत्रीकरण से संबंधित नगरपालिका परिषद पौढ़ी की वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ई-वेस्ट और प्लास्टिक के कलेक्शन की शुरुआत आज नगरपालिका पौड़ी से हो गई है, इसी तरह अन्य नगर निकाय भी ई- वेस्ट, प्लास्टिक, जैविक और अजैविक कुड़े, मेडिकल वेस्ट इत्यादि को अलग-अलग एकत्र करने की प्रक्रिया पर काम करेंगे।

ALSO READ:  UK : पहले हमारी लड़ाई उत्तराखंड राज्य बनाने की थी और अब हमारे ऊपर इस राज्य को बचाने की जिम्मेदारी है : काशी सिंह ऐरी

जिलाधिकारी ने आम जनमानस से भी अपील की है कि जिनके भी घरों में बल्क में (अधिक मात्रा में) इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट और प्लास्टिक जनरेट होता है वे नगरपालिका परिषद से समन्वय बनाकर उसका सुरक्षित निस्तारण कराने में सहयोग करें। इलेक्ट्रॉनिक कचरे के अंतर्गत केबल, वायर केबल, केलकुलेटर, सीडी, डीवीडी, रोल फोन, कार्डलेस फोन, डिजिटल कैमरा, ड्राई सेल बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स, हाई ड्राइव, फैक्स मशीन, आईपैड, लैपटॉप विद माइक, माइक्रोवेव, फ्रीज, पीसी, रेडियो रिकॉर्ड प्लेयर, स्पीकर, टेलीविजन, वीडियो गेम उपकरण इत्यादि सम्मिलित है, जबकि प्लास्टिक वेस्ट के अंतर्गत प्लास्टिक की बोतल, डिब्बे, प्लास्टिक के रैपर, किचन में इस्तेमाल हुए डिब्बे, प्लास्टिक की बाल्टी, मग आदि डेली इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक सामग्री शामिल है।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

जिलाधिकारी ने कहा कि जिनके घरों में बल्क में ई- वेस्ट और प्लास्टिक पैदा हो रहा है वे नगरपालिका परिषद पौड़ी के 9897746677 नंबर पर बात करके उसका निस्तारण करवा सकते हैं। नगरपालिका परिषद ई- वेस्ट और प्लास्टिक के निस्तारण में आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English