UK : मैं तो राहुल गाँधी को ज्योतिष मानता हूँ, जो अब तक कहा वह सत्य साबित हुआ :सुमित हृदयेश
ADVERTISEMENTS
- वोट बचाओ, देश बचाओ जन आंदोलन चलाएगी कांग्रेस
- तीनों चुनाव आयुक्त नहीं अभियुक्त हैं :ललित जोशी
- राहुल गाँधी को मैं ज्योतिष मानता हूँ, अब तक जो कहा वह सत्य साबित हुआ : सुमति हृदयेश, MLA
हल्द्वानी : हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश और कांग्रेस नेता ललित जोशी ने बुधवार को संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस की. इस दौरान उन्हने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। वोट चोरी का आरोप लगाया…कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इसके खिलाफ “वोट बचाओ, देश बचाओ” जन आंदोलन चलाएगी। हल्द्वानी में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने यहाँ तक कह दिया, वे राहुल गाँधी को ज्योतिष मानते हैं, क्यूंकि अब तक जो उन्हूने कहा सत्य साबित हुआ है…उन्हूने लोकतंत्र में वोट चोरी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, आरोप लगाया इसके सरगना CEC ज्ञानेश कुमार हैं.

प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने SIR की पूरी प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका निभाने के बजाय भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर पारदर्शिता बेहद जरूरी है।कांग्रेस नेता ललित जोशी ने नगर निगम चुनाव की मतगणना का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि निगम चुनाव की मतगणना में भी बड़ी गड़बड़ी हुई थी। जोशी ने दावा किया कि मतगणना में गड़बड़ी कर उन्हें जीता हुआ चुनाव हराया गया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वे भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहे हैं। उन्हूने तीनों चुनाव आयुक्तों को आयुक्त नहीं अभियुक्त करार दिया. विधायक सुमित हृदयेश और ललित जोशी ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े किसी भी बदलाव में पात्र मतदाताओं के अधिकार सुरक्षित रहना जरूरी है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी SIR के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जन आंदोलन चलाएगी।





