ऋषिकेश के खदरी इलाके में दो घरों में घुसे सांप,डॉ विनोद जुगलान ने किया रेस्क्यू

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  ग्राम सभा खदरी खड़क माफ दुर्गा माता मंदिर के निकट स्थानीय निवासी प्रकाश पाण्डेय के घर में  एक बड़ा साँप निकल आने से मौके पर भारी भीड़ जुट गई।जिसकी सूचना वन्यजीव प्रेमी पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान को दी गई।सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जुगलान मौके पर पहुंचे।तब तक सांप सीवेज सेफ्टी टैंक में छिप गया था। कड़ी मेहनत के बाद सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया,जबकि दूसरा सांप धन पाल सिंह गुसाईं के घर से रेस्क्यू किया गया। डॉ जुगलान ने बताया कि दोनों सांप छ से सात फुट लंबे धामिन प्रजाति के थे।जिन्हें सुरक्षित प्राकृतिक सुवास प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भर जाने से ये इधर उधर भाग रहे हैं।इसलिए घरों के आसपास सफाई और प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखें।मौके पर अमृतम जुगलान,वन्यजीव प्रेमी अखिल भंडारी,अमित पाण्डेय,रमेश रतूड़ी, चन्द्र मोहन,अनिल पाण्डेय,सुंदरी देवी,पूनम गुसाई उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK :मातृशक्ति बोली—आप हमारे भैया हैं धामी जी! मुख्यमंत्री के रूप में ही नहीं, बड़े भाई के रूप में भी धामी को देखती है प्रदेश की मातृशक्ति

Related Articles

हिन्दी English