डबल मर्डर…मां बेटी का कत्ल बेहरमी से, घर पर मिले शव

इटावा : मां-बेटी की गला काटकर हत्या से सनसनी मच गई।भरथना थाना क्षेत्र के चनेठी गांव में मां-बेटी के रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया।दोनों मां-बेटी घर में अकेली रहती थीं, करीब दो दिन से घर अंदर से बंद था।60 वर्षीय पुष्पा यादव और 40 वर्षीय मंजू देवी उर्फ निर्मला के शव घर के अंदर मिले।मां का शव गैलरी में चारपाई पर, जबकि बेटी का शव आंगन में पड़ा मिला।
चारपाई पर दरांती मिलने से उसी से हमला किए जाने की आशंका।ग्रामीणों के अनुसार एक युवक लाल स्कूटी से घर आता-जाता था, पुलिस जांच में जुटी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।दोहरे हत्या से गांव में दहशत, पुलिस हत्याकांड के खुलासे में जुटी।इटावा के एसपी देहात श्री चंद्र, सीओ भरथना , फॉरेंसिक टीम के साथ गेम जांच करने में जुटे।
पुलिस की तरफ से दी जानकारी के मुताबिक, मां बेटी की गला रेतकर हत्या, आंगन और चारपाई पर पड़ेमिल शव।
इटावा : उत्तरप्रदेश के इटावा जनपद में थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में मां बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। घर के अंदर आंगन और चारपाई पर पड़े मिले मां बेटी के शव पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे हैं।
गांव के ही रहने वालें अजीत सिंह ने बताया कि वह इस घर में रोजाना दूध देने आते है। वह कल भी आए थे और दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन दरवाजा नहीं खुला और आज भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने मृतक के बेटे को फोन कर बताया जिसके बाद उसके कहने पर वह ग्रामीणों के साथ घर के पीछे वाले दरवाजे से अन्दर घुसा तो अंदर मां पुष्पा देवी का शव चारपाई और बेटी निर्मला देवी का शव आंगन में पड़ा मिला जिसके बाद उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर आकर जांच पड़ताल में जुटी है।
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि थाना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत चन्देठी गांव में एक घर के अंदर मां बेटी के शव पड़े मिले है जिनकी गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पुष्पा देवी जिनकी उम्र करीब पचपन वर्ष है और उनकी बेटी निर्मला देवी उम्र करीब 38 वर्ष के साथ रहती थी निर्मला देवी के पिता एवं छोटा भाई नोयडा में रहकर नौकरी और बड़ा भाई पुणे में रहकर नौकरी करता है। निर्मला देवी की शादी वर्ष 2021 में सत्येंद्र कुमार निवासी कुतुकपुर थाना किशनी जिला मैनपुरी से हुई थी निर्मला देवी के कोई संतान न होने की वजह से सौरलीजनो से मुकदमा चल रहा हैं। न्यायालय की तरफ से सात हजार रूपये प्रति माह निर्मला देवी के पति को मेंटिनेंस के लिए देने पड़ते है। वह पिछले दो तीन वर्षों से अपने मायके में अपनी मां पुष्पा देवी के साथ रह रही थी आज जब दूध देने वाले ने दोनों को मृत अवस्था में देखा तो पुलिस को सूचना दी गई सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मौके से एक धारदार दरांती को बरामद किया है। प्रथम दृष्टया निर्मला देवी के ससुरालीजनों पर हत्या की वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



