मुझे गोली मत मारो…गिरफ्तार कर लो ! ये है पुलिस का खौफ…25 हजार का इनामी अपराधी ने हाथों में तख्ती लेकर पुलिस से लगाई गुहार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में अपराधियों के बीच योगी राज में बुलडोजर से लेकर एनकाउंटर का खौफ साफ देखा जा सकता है। भले ही योगी सरकार दूसरी पारी का अभी शपथ ग्रहण ना किया हो। योगी सरकार को बहुमत मिलने के बाद अब अपराधियों में एनकाउंटर का डर सताने लगा है।

गोण्डा जिले में एक बदमाश सरेंडर करने थाने जा रहे हैं और पुलिस से गोली नहीं मारने की गुहार लगाते हुए हातो में तख्ती लेकर थाने पहुचा। मंगलवार की दोपहर हाथ में तख्ती लेकर 25 हजार का इनामी बदमाश गौतम सिंह अचानक थाने पर पहुंच गया और उसने पुलिस से गुहार लगाई कि मैं सरेंडर कर रहा हूं। मुझे प्लीज गोली मत मारो और गिरफ्तार कर लो. मामला उत्तर प्रदेश जिले के गोंडा जिले का है. आपको बता दें, कि बीते 8 मार्च को जिले के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत करनपुर से गल्ला व्यवसाई शील प्रकाश उर्फ बबलू गुप्ता का अपहरण कर 20 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी जिसके बाद पुलिस की सक्रियता से आनन-फानन में व्यवसाई को रेस्क्यू कर एक आरोपी रिंकू नामक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया।

ALSO READ:  UK:कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने रोते हुए विडियो किया जारी पति गिरधारी के खिलाफ लिखवाई FIR

वहीं 2 दिन पहले पुलिस एनकाउंटर में राजकुमार यादव और जुबैर अली नाम के दो अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़े। 25 हजार के दोनों इनामी बदमाशों को पुलिस और एसओजी टीम द्वारा दबोचे जाने के बाद अपहरण कांड का चौथा आरोपी गौतम सिंह आज अचानक थाने पर पहुंच गया। आरोपी हाथ में तख्ती लेकर पहुँचा जिस पर लिखा हुआ था कि प्लीज मुझे गिरफ्तार कर लीजिए, मैं सरेंडर कर रहा हूं। मुझे गोली मत मारिए। आरोपी गौतम सिंह ने बताया कि करनपुर के गल्ला व्यवसाई शील प्रकाश गुप्ता के अपहरण में मेरा हाथ था। अब इसे योगी सरकार का खौफ कहें या फिर अपराधियों में कानून का डर लेकिन अचानक थाने पहुंचे सरेंडर करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

ALSO READ:  UK : दून मेडिकल कॉलेज/अस्पताल में चापड़ लेकर घुसे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं जब इस पूरे मामले पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा से बात की गई तो उनोहने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसको देखते हुए छपिया थाने क्षेत्र अंतर्गत व्यवसाई की अपहरण करने का मामला सामने आया जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था आज चौथा आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश गौतम सिंह अचानक थाने पर पहुंच गया। आरोपी हाथ में तख्ती लेकर पहुँचा जिस पर लिखा हुआ था कि प्लीज मुझे गिरफ्तार कर लीजिए, मैं सरेंडर कर रहा हूं। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है। सरकार अपराधियों को लेकर बहुत सख्त है और किसी भी हालत में अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English