दिल्ली : भारत सरकार ने IPS दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : पंजाब के पूर्व डीजीपी दिनकर गुप्ता को NIA चीफ की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी दिनकर गुप्ता को बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का महानिदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। गुप्ता 1987 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 31 मार्च, 2024, यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक एनआईए के महानिदेशक के रूप में गुप्ता की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एक अन्य आदेश में बताया गया कि स्वागत दास को गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) नियुक्त किया गया है।

ALSO READ:  UK : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

दास 1987 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और फिलहाल खुफिया ब्यूरो में विशेष निदेशक के पद पर तैनात हैं। आदेश में कहा गया है कि दास को 30 नवंबर, 2024 तक के लिये पद पर नियुक्त किया गया है, जो उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख है।

ALSO READ:  UK:उत्त्तराखण्ड पुलिस पहुंची बंगाल, ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोपी अब्दुल रज्जाक को किया गिरफ्तार

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English