देवप्रयाग: स्वयंसेवी समाज की एकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं :कृष्ण कांत कोटियाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
देवप्रयाग : राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का चतुर्थ दिवस के दिन कुछ इस तरफ कार्य हुए.  गुरूवार को  ओमकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग, टिहरी गढ़वाल के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस में प्रातः कालीन गतिविधियों , लक्ष्य गीत , योग, व्यायाम के पश्चात् शिविर स्थल की सफाई की गई ।      तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ० दिनेश कुमार टम्टा के निर्देशन में ग्रामसभा तुणगी के नक्षत्र वेधशाला के रास्ते की झाड़ी कटान कर प्लास्टिक कूड़े का निस्तारण किया गया।         बौद्धिक सत्र मे निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल द्वारा स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वयंसेवी समाज की एकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। तथा उन्होंने स्वयंसेवियों को अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया। तथा लक्ष्य हासिल करने के पश्चात् अपने गांव को शिक्षित करने का उद्देश्य होना चाहिए।       बौद्धिक सत्र मे सूरज, नरेंद्र बकराड़ी, नवीन कुमार,गौरव रावत, एवं स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK :प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: भाव, प्रेम और पराक्रम का अद्भुत संगम, "शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए"
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English