दिल्ली : नहीं रहे दिग्गज कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : मशहूर कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज का निधन हो गया। ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हुआ है. उन्होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके पविार के लोगों ने यह जानकारी दी है। विभूषण से सम्मानित बिरजू महाराज ने रविवार-सोमवार की दरमियानी रात दिल्ली के साकेत हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। बिरजू महाराज नर्तक होने के साथ साथ शास्त्रीय गायक थे।बिरजू महाराज का असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। उनका जन्म 4 फरवरी, 1938 को लखनऊ में हुआ था। लखनऊ घराने से ताल्लुक रखने वाले बिरजू महाराज के पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बारे में जानकारी दी। दिल्ली के साकेत अस्पताल में आखिरी सांस ली है।बिरजू महाराज ने हिंदी फिल्मों के लिए भी की थी कोरियोग्राफी देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फ़िल्में उनमें से कुछ हैं.

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी के बेलबाबा मंदिर इलाके में हाईकोर्ट शिफ्ट करने की कवायद !

बिरजू महाराज को साल 1983 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उनको बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी डांस कोरियोग्राफ किया है जिसमें ‘उमराव जान’, ‘डेढ इश्कियां’, ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। पद्म विभूषण के अलावा उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान भी नवाजा जा चुका है। साल 2012 में ‘विश्वरूपम’ फिल्म में डांस कोरियोग्राफी के लिए उनको राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

ALSO READ:  ऋषिकेश की डॉ आरती पंवार नेपाल में AYUSH EXCELLENCE AWARD से नवाजी गयी

Related Articles

हिन्दी English