UK : हल्द्वानी की प्राचीन रामलीला में आज मेघनाद वध और सुलोचना सती, रात्रि में रामेश्वर स्थापना और लक्ष्मण शक्ति का मंचन
“कह दसकंठ कवन तैं बंदर। मैं रघुबीर दूत दसकंधर॥”
हल्द्वानी : लगभग 150 वर्षों से अनवरत मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन चरित्र का मंचन कर रही नगर की ऐतिहासिक *प्राचीन श्री रामलीला संचालन समिति, हल्द्वानी* के मंच पर आज युद्ध, भक्ति और पतिव्रत धर्म का अद्भुत संगम देखने को मिला, व्यास पुष्कर दत्त शास्त्री ने आज दिन की लीला में मुख्य आकर्षण इंद्रजीत मेघनाद का वध का मंचन कराया। मायावी और ब्रह्मास्त्र का ज्ञाता मेघनाद जब निकुंभिला यज्ञ करने बैठा, तब लक्ष्मण जी वानर सेना सहित उसका यज्ञ विध्वंस कर देते हैं। इसके बाद लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध होता है और इंद्रजीत मारा जाता है।इस दृश्य में मेघनाद की पत्नी पतिव्रता सुलोचना का अपने पति के कटे हुए शीश को भगवान राम से वापस लाना और फिर सती होना, हर दर्शक को आकर्षित करता है।
रात्रि लीला की शुरुआत श्री बृजेश्वरी लीला मंडल वृंदावन के तत्वाधान में सेतु बंध से पहले भगवान राम द्वारा समुद्र तट पर शिवलिंग की स्थापना से हुई। भगवान श्री राम कहते हैं कि “लिंग थापि बिधिवत करि पूजा। शिव समान प्रिय मोहि न दूजा॥” इसके बाद वीरता का प्रतीक अंगद-रावण संवाद होता है। जहाँ बालिपुत्र अंगद अपना पैर रावण के दरबार में जमा देते हैं और कोई भी राक्षस उसे हिला नहीं पाता है। उसके बाद मेघनाद द्वारा शक्ति बाण से लक्ष्मण जी का मूर्छित होना और कुंभकरण जैसे महायोद्धा का भगवान राम के हाथों वध होकर मोक्ष प्राप्त करना दिखाया गया।
आज दिन की लीला में मेघनाथ का पाठ यश गुप्ता और रावण कैलाश भारती का पाठ ने किया। संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट विन्देश गुप्ता, एन बी गुणवंत, भोलानाथ केसरवानी, मनोज गुप्ता और राजेंद्र मुन्ना ने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। रामलीला संचालन में महेश राजा,अतुल जायसवाल, सूर्यांश गुप्ता, कपिल अग्रहरि, राजेश गोयल, सुशील शर्मा, हितेश शर्मा, सचिन, यश गुप्ता, सीमा देवल, राशि जैन ने सहयोग किया।
आज श्री रामलीला मैदान में भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी, भाजपा महिला मोर्चा पर्वतीय संस्कृति कला मंच, जैन समाज , चौसेनी समाज ने सेवा दी। अतिथियों में प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी नीरज शारदा, तरुण बंसल एडवोकेट अक्षय अग्रवाल, एस डी एम मोनिका आर्य, विवेक सक्सेना, सुदीप अग्रवाल, प्रकाश रावत, डॉक्टर दीपक अग्रवाल, डॉक्टर पुनीत अग्रवाल, विजय अग्रवाल ललित बाल्मीकि आदि रहे। आज व्यास पूजन मनोज जोशी, गौरव अग्रवाल, भवानी शंकर नीरज, मीनू गुप्ता, विजय अग्रवाल, डाक्टर पुनीत गोयल, बेला तोलिया, प्रमोद तोलिया,प्रकाश रावत, दीपक बख्शी, डॉक्टर निधि गुप्ता, डॉक्टर अभिषेक मित्तल, आर्यन बेलवाल,गिरीश केसरवानी ने किया।
मीडिया प्रभारी विनीत अग्रवाल ने बताया कि कल की लीला अभूतपूर्व होगी, सुंदर आतिशबाजी का कार्यक्रम पुत्तन आतिशबाज के द्वारा किया जाएगा। शंभू बाबा के परिवार वाले रावण का 55 फुट लंबा पुतला बना रहे हैं जिसमें बम पटाखे लगे होंगे। रामलीला समिति ने कल दशहरे वाले दिन भीड़ भाड़ में सावधानी रखने तथा विशेष सतर्कता रखने की अपील की है, ट्रैफिक डायवर्जन को देख कर ही निकलें। महिलाएं विशेष रूप से ध्यान रखें भीड़ कम होने पर ही मैदान से बाहर जाएं, भीड़ में न घुसें।





