दिल्ली : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एवं पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव पर विभागीय परीक्षण के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार के समक्ष इन दोनों संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव रखते हुए उत्तराखंड में उच्च स्तरीय चिकित्सा एवं पैरामेडिकल शिक्षा के साथ-साथ विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना से राज्य में गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से प्रशिक्षित पैरामेडिकल मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को आवश्यक तकनीकी एवं सहयोगी स्टाफ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार होगा।मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के स्तर पर दोनों प्रस्तावों के परीक्षण को उत्तराखंड की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।



