दिल्ली : चुनाव आयोग ने की पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा, उत्तराखण्ड में 14 फ़रवरी को होंगे चुनाव एक चरण में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

दिल्ली : उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया है। किसी भी राज्य में रैलियों और रोड शो के आयोजन की परमिशन नहीं होगी।

इसके अलावा किसी नुक्कड़ सभा का आयोजन भी सार्वजनिक स्थानों पर नहीं किया जा सकेगा। साइकिल रैली और बाइक रैली जैसी चीजों पर भी रोक रहेगी। कई नियमों का ऐलान करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर सकेंगे.चुनाव आयुक्त ने कहा कि गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में एक फेज में चुनाव होगा। यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। 14 फरवरी को दूसरे मतदान का चुनाव होगा। गोवा, पंजाब और उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान होगा।

ALSO READ:  UK : भीमताल से UKD विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट ने किया क्षेत्र का भ्रमण, रामलीला में हुए शामिल, युवाओं को दिया रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य का आश्वासन

10 मार्च को परिणामों की घोषणा होगी –
चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि 10 मार्च को पांच राज्यों में मतगणना होगी। कोरोना गाइडलाइन्स के तहत नियमों का पालन करना जरूरी होगा। परिणामों की घोषणा के बाद जश्न की अनुमति नहीं होगी। मतगणना के बाद किसी भी तरह के रोड शो की अनुमति भी नहीं होगी।

ALSO READ:  UK : केदारताल ट्रैक पर 8 सदस्यीय ट्रेक्टर दल में से 2 के शव मिले

मीडिया हमारा दोस्त है चुनाव आयुक्त ने कहा कि मीडिया का चुनाव में अहम रोल है-
चुनाव आयुक्त ने कहा कि मीडिया का चुनाव में अहम रोल है। मीडिया हमारा दोस्त है। आपके जरिए हमारी बातें लोगों तक पहुंचती है। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। १९ मार्च को रिजल्ट आएगा पांचों राज्यों का.

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English