संदिग्ध हालत में महिला आरक्षी की मौत…कमरे में लटका मिला शव

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • संदिग्ध हालत में एक  महिला आरक्षी की मौत…कमरे में लटका मिला शव
  • मंडल कारागार में तैनात थी जेल पुलिस की महिला आरक्षी
  • जेल के आवास के कमरे में लटका मिला शव
जौनपुर की रहने वाली थी महिला आरक्षी शांति यादव का शव कमरे में लटका मिला.  पुलिस के मुताबिक़,  कमरा अंदर से बंद था. पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। शांति यादव जौनपुर जिले की मूल निवासी थीं और सितंबर 2021 से अयोध्या जेल में आरक्षी के पद पर कार्यरत थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वह 12 मई को एक दिन की छुट्टी लेकर गांव गई थीं और एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद 13 मई को अयोध्या लौट आईं। हालांकि लौटने के बाद वह अपनी दूसरी पाली की ड्यूटी (दोपहर 12:30 बजे) पर नहीं पहुंचीं।शांति जेल परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में रहती थीं। उनके साथ रेखा नामक एक अन्य महिला आरक्षी भी उसी कमरे में रहती थीं। रेखा ने बताया कि वह सुबह 7:30 बजे ड्यूटी पर चली गई थीं। दोपहर में लौटने पर दरवाजा बंद मिला और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। शक होने पर अन्य सहयोगियों को सूचना दी गई। बाहर से सीढ़ी लगाकर खिड़की से झांकने पर शांति का शव फंदे से लटका हुआ देखा गया।सूचना मिलने पर जेल प्रशासन और कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ALSO READ:  UP :स्वामी चिदानन्द सरस्वती आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एवं हंसराज रघुवंशी के सान्निध्य में भक्ति से पुलकित हुआ संगम तट

Related Articles

हिन्दी English