यूपी :सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई..सेवा का सतत संकल्प,संवेदना और समर्पण की निरंतर यात्रा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • जरुरतमंदों  को अंकुरण परिवार द्वारा किया गया भोजन वितरण
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ बीती देर शाम मंगलवार को अंकुरण रसोई द्वारा मेडिकल कालेज के प्रांगण में लगभग 240 जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया।आपको बताते चलें कि भोजन वितरण अंकुरण परिवार के संस्थापक सदस्य फहीम अहमद ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर  किया। इस सेवा कार्य में अनुपमा द्विवेदी  का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। उनके सहयोग के लिए अंकुरण परिवार हृदय से आभार व्यक्त करता है।
डॉ आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि यह सेवा केवल एक आयोजन नहीं,बल्कि कई वर्षों से प्रत्येक मंगलवार निरंतर चल रहा सेवा का संकल्प है—जहाँ भूख से जूझते लोगों तक भोजन पहुँचाने का प्रयास किया जाता है। अंकुरण फाउंडेशन सुल्तानपुर एवं रोटी खाओ रोटी खिलाओ के संयुक्त प्रयास से संचालित अंकुरण रसोई सेवा कार्य को निरंतर आगे बढ़ा रही है। भोजन वितरण में अंजू जायसवाल अनामिका,बंशीधर निगम अमित श्रीवास्तव,जावेद अहमद,आशीष,प्रतीक सिंह व ,जमील का विशेष योगदान रहा। एक निवाला किसी की भूख मिटा सकता है,और एक छोटी-सी सेवा किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकती है। अंकुरण रसोई — सेवा, संवेदना और समर्पण की निरंतर यात्रा है।

Related Articles

हिन्दी English