एम्स से घर पहुंची योगी आदित्यनाथ की माता, गुरुवार शाम हुई थी भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को एम्स के डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी है। वे अपने घर पंचूर पहुंच गई हैं।

आपको बता दें वे गुरुवार को एम्स में भर्ती हुई थी। उन्हें एम्स सूत्रों के अनुसार आंख में समस्या थी। शुक्रवार को  कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी उनसे मिलने एम्स में पहुंचे घे। इस दौरान उनके स्वास्थ्य को लेकर एम्स की तरफ से कोई हेल्थ बुलेटिन या आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी थी। बताया जा रहा है उनका स्वास्थ्य अब ठीक है। इससे पहले वे मई महीने में भर्ती हुई थी एम्स में।उस समय रक्तचाप की समस्या थी लेकिन बाद में स्वास्थ्य ठीक हो गया था। शनिवार को डॉक्टरों ने उनको एम्स से छुट्टी दे दी।इस दौरान उनकी बेटी भी मौजूद थी।

Related Articles

हिन्दी English