लखनऊ : योगी बोले…गर्मी शांत नहीं हुई है, मार्च के बाद गमी शांत हो जाएगी, सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की धमकी पर CM योगी आदित्यनाथ ने किया ट्वीट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है राजनेताओं के प्रतिक्रियाएं तीखी और तेज होती जा रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन के बयान पर जोड़कर हमला बोला है. कहा कि वो धमकी दे रहा है, यानि गर्मी अभी शांत नहीं हुई है। मार्च के बाद गर्मी शांत हो जाएगी।इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट के जरिए समाजवादी पार्टी पर ताबड़तोड़ हमला बोला।

उन्होंने कहा-‘चिंता मत करिए! कानून का राज यूपी में 10 मार्च के बाद भी रहेगा।’ सोशल मीडिया पर लिखा, ”चोला ‘समाजवादी’ + सोच ‘दंगावादी’ + सपने ‘परिवारवादी’ = ‘तमंचावादी” यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा-‘कैराना से तमंचावादी पार्टी का प्रत्याशी नाहिद हसन धमकी दे रहा है, यानी गर्मी अभी शांत नहीं हुई है! मार्च के बाद गर्मी शांत हो जाएगी…।’ उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए यह भी कहा कि पेशेवर अपराधी और माफिया चुनाव के दौरान धौंस दिखाने का प्रयास करेंगे, लेकिन 10 मार्च के बाद इनके गले में तख्ती लटकती हुई दिखाई देगी। ये लोग किसी थाने की चौखट पर ‘बख्श दो’ की भीख मांगते हुए दिखाई देंगे।

ALSO READ:  UK : UKD ने ऋषिकेश में UIIDB को भंग करने तथा सरकारी जमीनों की नीलामी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की

मुख्यमंत्री ने एक ट्वीट में जनता से सवाल भी किया कि मुजफ्फरनगर दंगे के दोषी और रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले ‘जनता-जनार्दन’ से वोट मांगने के हकदार हैं? उन्होंने कहा-‘मुजफ्फरनगर दंगे में हिन्दुओं को बंदूकों से भूना गया था, 60 से अधिक हिन्दू मारे गए थे और 1500 से अधिक जेल में बंद किए गए थे। गांव के गांव खाली हो गए थे। सपा की यही पहचान है।’ ऐसे में आने वाले दिनों में नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती हैं.

ALSO READ:  UK : शानदार...1962 युद्ध के अमर बलिदानी नेफा हीरो बाबा जसवंत सिंह रावत के पैतृक घर को बनाया जाएगा संग्रहालय : अनिल बलूनी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English