ऋषिकेश : पूर्णानंद घाट पर मां गंगा का अभिषेक, मां गंगा को अर्पित की 108 मीटर की चुनरी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :  गंगा आरती ट्रस्ट द्वारा महिलाओं द्वारा की जा रही विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में दिल्ली से आनन्द गुप्ता के तत्वावधान में शिप्रा गंगा माता की पूजा अर्चना कर चुनरी अर्पित की गई।

मां गंगा की महाआरती की और पूर्णानंद घाट पर उपस्थित हजारों श्रद्धालु इस अद्भुत पल के साक्षी बने। मां गंगा की महाआरती से पहले षोडशोपचार विधि से मां गंगा का विधिवत पूजन अर्चन हुआ। वहीं श्रद्धालुओं की माने तो उन्होंने गंगा आरती का इतना भव्य नजारा इसके पहले कभी भी यहां नहीं देखा। बताते चले कि पूर्णानंद घाट पर मां गंगा को भोग लगाया गया इसके अलावा गंगा मैया को 108 मीटर की चुनरी भी चढ़ाई गई। पं. हरिओम शर्मा ज्ञानी जी ने षोड्षोपचार विधि से पूजन अर्चन के साथ 5 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया फिर महाआरती हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम ने आयोजन में समां बांधा। गंगा माता की महाआरती के उपरांत भक्तों को महाप्रसादी का वितरण किया गया।

ALSO READ:  ऋषिकेश :भारत बचाओ आन्दोलन के तहत आजमगढ़ के अजय यादव का स्वागत किया मेयर पासवान ने

गंगा भक्त आनन्द गुप्ता ने कहा कि कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे वातावरण और पर्यावरण के लिए बहुत बड़ा खतरा है, लेकिन लोग आज भी इस खतरे को लेकर गंभीर नहीं हैं। पिछले पांच साल के आंकड़ों को देखा जाए तो प्लास्टिक वेस्ट का उत्पादन दोगुना से भी ज्यादा हो गया है।

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ज्ञानी  ने कहा गंगा आरती उद्देश्य गंगा और इसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए जन सहभागिता व जन जागरूकता लाना है। साथ ही लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जागरूक करना है। जिससे लोग जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए उसमें कचरा और पॉलिथीन आदि न डालें। खुद जागरूक होने के साथ ही दूसरों को भी जागरूक करें।

ALSO READ:  UK : उत्त्तराखण्ड पुलिस के SI विनोद कुमार शर्मा का सड़क दुर्घटना में निधन

महिला गंगा आरती में मुख्य डॉ. ज्योति शर्मा, ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विशाल भट्ट, दिल्ली से आनन्द गुप्ता, अर्चित गुप्ता, यतिन बंसल, प्रमिला, वंदना, रीता, मंजू, आशा, रेशमा नेगी और गायत्री आदि महिलाओं ने गंगा आरती की।

Related Articles

हिन्दी English