चम्पावत : धौन के पास HPU के जवान बने देवदूत, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की कार खायी में गिर गयी थी, पहुंचाए हॉस्पिटल

तुरंत हिल पट्रोल यूनिट (HPU) जवान पहुंचे घटनास्थल पर और रेस्क्यू किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत : वाहन संख्या UK07AO-3916 में एक ही परिवार के 3 सदस्य जो कि देहरादून से पिथौरागढ़ को जा रहे चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग धौन के पास 40-50 मीटर गहरी खाई में हो गये थे दुर्घटनाग्रस्त. तुरंत हिल पट्रोल यूनिट (HPU) जवान पहुंचे घटनास्थल पर और रेस्क्यू किया गया.

चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में पेट्रोलिंग कर रहे जनपद चम्पावत हिल पट्रोल यूनिट (HPU) के जवानों को जैसे ही वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली तो उनके द्वारा तत्काल स्थानीय लोगो की मदद से गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए दुर्घटनाग्रस्तों को रेस्क्यू कर राजमार्ग तक सकुशल निकाला गया तथा निजी वाहन से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय चम्पावत भेजा गया।

ALSO READ:  UK : पुलिस परिवार में शोक, महिला आरक्षी प्रियंका का निधन

घायलों का विवरण इस प्रकार है-
01-प्रेम सिंह धामी, उम्र-84 वर्ष, निवासी देहरादून । (ससुर)
02-लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, उम्र-63 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़। (पति)
03-हेमा बसेड़ा पत्नी लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, उम्र-55 वर्ष, निवासी पिथौरागढ़। (पत्नि)

पुलिस टीम जिन्होंने रेस्क्यू किया-
01-कानि0 जीवन सिंह सौन
02-कानि0 दुर्गानाथ
03-कानि0 सुनील आगरी
04-कानि0 तुलसी प्रसाद भट्ट

Related Articles

हिन्दी English