यहाँ कुर्बानी के लाया गया भैंसा हुआ बेकाबू, कई लोग घायल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुरादाबाद: बकरीद में कुर्बानी के लिए बाहर से लाए गए एक भैंसा बेकाबू हो गया और कई लोग घायल हो गए. घटना उत्तर प्रदेश के मुराबाबाद जिले के थाना गलशहीद इलाके में पत्थर चौक की है. भैंसा ट्रक से लाया गया था और ट्रक खुलते ही छलांग मारी और भीड़ में लोगों को रौंदने लगा.

इंडिया टीवी ने अपलोड किया वीडियो-

देखते ही देखते हड़कमप मच गया. भरे बाजार में इसे लेकर भगदड़ मच गई. भैंसे को काबू करने के कई प्रयास किए गए, इतने में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए. पोलिस प्रशासन भी पहुंचा लेकिन उससे पहले ही लोगों ने ही उसे पकड़ लिया. लेकिन बड़ी मशक्कत के बाद. कई किलोमीटर दूर दौड़ने-भागने के बाद जब भैंसा थका और थोड़ी देर के लिए रुका तो उसे पकड़ा गया. जानकारी के मुताबिक ट्रक से लाया गया था भैंसा और ट्रक खुलते ही जबतक लोग कुछ समझ पाते भैंसे ने लंबी छलांग लगाई और भरे बाजार में भीड़ के बीच जा घुसा. भैंसा दौड़ता रहा और लोग उसे पकड़ने के लिए पीछे भागते रहे. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कड़ी मशक्कत के बाद कई किलोमीटर दूर जाकर भैंसे को पकड़ा जा सका.

ALSO READ:  यूपी :सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई..सेवा का सतत संकल्प,संवेदना और समर्पण की निरंतर यात्रा

बकरीद ईद का त्योहार नजदीक है लिहाजा कुर्बानी के लिए जानवरों की खरीद-फरोख्त के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. बीती रात थाना गलशहीद इलाके में पत्थर चौक पर कुर्बानी के लिये बाहर से ट्रक में लाये गए एक भैंसे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा थी. भैंसे को ट्रक से उतारा जा रहा था कि लोगों की भीड़ को देखकर भैंसे ने ट्रक से छलांग लगा दी और भीड़ को रौंदते हुए भरे बाजार में उत्पात मचाते हुए दौड़ने लगा. आपको बता दें २९ जून को बकरा ईद है ऐसे में लोग कुर्बानी के लिए भैंसा खरीद कर लाये थे.

Related Articles

हिन्दी English