यूपी :प्रतापगढ़ में नीट परीक्षा क्वालीफाई करने वाली छात्राओं का ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने किया सम्मान

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • छात्रा साजली बानो 579 व खुशनुमा बानों ने 558 रैंक प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से है जहाँ नीट परीक्षा में शानदार अंक हासिल कर क्वालीफाई करने वाली क्षेत्र की दो छात्राओं के घर पहुंच कर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने सम्मानित किया. ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद धरम पुर पहुंचे और नीट परीक्षा मे 579 अंक प्राप्त कर शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली छात्रा साजली बानो मोहम्मद साबिर के आवास पहुंच कर परिजन को बधाई देते हुए छात्रा साजली बानो को पुष्प गुच्छ देकर सन्मानित किया।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद परशुराम पुर खुशनुमा बानो मोहम्मद नफीस के आवास पहुंचे और नीट परीक्षा मे 558 रैंक हासिल कर क्षेत्र का सम्मान बढाने वाली छात्रा के परिजनो को बधाई देते हुए छात्रा खुशनुमा बानो को पुष्प गुच्छ देकर हौसलाअफजाई करते हुए सम्मान किया। इस अवसर पर डॉक्टर मुहीज, हासिम अली,सद्दाम अली,युवा समाजसेवी मोहम्मद दानिश उपस्थित थे। छात्राओ के परिवार वालो ने ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

हिन्दी English