ऋषिकेश : कांग्रेस के द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट के खिलाफ युवा भाजपाई हुए लामबंद, फूंका पुतला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट द्वारा इंजीनियरिंग कालेज द्वाराहाट के निदेशक के घर जाकर गाली-गलौच करने का मामला तूल पकड़ गया है। इस घटना के आडियो व वीडियो वायरल से होने आक्रोश पनपा है। आक्रोशित भाजपा युवा मोर्चा वीरभद्र के अध्यक्ष निखिल बडथवाल के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ ने यहां प्रदर्शन कर विधायक मदन बिष्ट व कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी​ विधायक का पुतला फूंका।

ALSO READ:  UK :उत्तराखंड पहाड़ी ब्वायज ने गोवा में लहराया जीत का परचम नेपाली फार्म ऋषिकेश में स्थानीय निवासियों द्वारा किया गया भव्य स्वागत

द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट द्वारा इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक के घर पर गाली-गलौच, अभद्रता तथा मुख्यमंत्री समेत भाजपा के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करने से ऋषिकेश में भाजपा में आक्रोश फूट पड़ा। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दोपहर कोयलघाटी में एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट की अभद्र कृत्य के लिए कड़ी आलोचना की। उन्होंने विधायक मदन बिष्ट और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारे लगाए और कहा कि गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका। मौके पर गौरव कैन्थोला, नितिन सक्सेना,सागर शर्मा,  त्रिलोक परमार, निखिल बड़थ्वाल, रवि कुमार ,शुभम तिवारी ,अविनव बडोनी,रचित गोयल,राजीव राणा, सुभाष वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English