यूपी : शिक्षक की भूमिका में नजर आईं एस डी एम बल्दीराय विदुषी सिंह..ब्लैक बोर्ड पर हल कराया गणित का सवाल..

विदुषी सिंह ने शिक्षा के प्रति छात्रों को किया प्रोत्साहित..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ एस डी एम बल्दीराय विदुषी सिंह शिक्षक की भूमिका में नजर आईं। अपने गोद लिए प्राथमिक विद्यालय पूरे नेमा पहुंचकर निरीक्षण करने के बाद एस डी एम ने बच्चों की क्लास ली।

आपको बताते चलें निरीक्षण में निकली एसडीएम बल्दीराय तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे नेमा में पहुँची। शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एसडीएम ने इस विद्यालय को स्वयं गोद लिया है। एसडीएम ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के उपस्थिति की जानकारी भी ली। और मिड-डे मील को चखा। अन्य व्यवस्थाएं देखने के बाद वे कक्षा में पहुंच गईं।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित

एसडीएम ने विद्यालय के छात्रों को बारी-बारी से एक घंटे तक अंग्रेजी,गणित व हिंदी पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से सवाल भी पूछे और सही जवाब नहीं मिलने पर बच्चों को समझाया भी। गणित का सवाल ब्लैक बोर्ड पर हल कराया। शिक्षा के प्रति छात्रों को प्रोत्साहित किया।

ALSO READ:  UK: दो दिवसीय संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आईडीपीएल ग्राउंड ऋषिकेश  में राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

इस मौके पर ग्राम प्रधान बलराम यादव,एआरपी रामधर यादव, संदीप पांड़े ,प्रधानाध्यापक राजेश कुमार, सहायक अध्यापक अरविंद कुमार,सहायक अध्यापक अमित कुमार,शिक्षा मित्र मंजू व शिक्षा मित्र राजकुमारी आदि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English