बागेश्वर : थाना कपकोट पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला को रुद्रपुर से सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर : 3 मार्च को वादी ने उपस्थित थाना आकर एक प्रार्थना पत्र खुद की पुत्री अपने ससुराल गांसी से बिना बताए कहीं चली गई है के संबंध में दिया गया था।

जिस आधार पर थाना कपकोट में उक्त महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार, एवं क्षेत्राधिकारी कपकोट के निर्देशन में उपरोक्त गुमशुदा की तलाश हेतु थानाध्यक्ष, प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में गुमशुदा की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम व सर्विलांस सैल बागेश्वर को गुमशुदा की तलाश हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सरहदी थानों और जनपदों को उक्त सूचना के सम्बंध में डी०सी०आर०बी० के माध्यम से सूचित किया गया। गुमशुदा की तलाश हेतु बागेश्वर से कौसानी, सोमेश्वर, कोसी, अल्मोड़ा होते हुए रुद्रपुर गए। टैक्निकल टीम द्वारा दी गयी लीड के आधार पर/अथक प्रयासों से उक्त गुमशुदा को दिनांक 9 मार्च को रुद्रपुर से सकुशल बरामद कर गुमशुदा को उसके पिताजी के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस के कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया.

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में ‘रिफॉर्म उत्सव’ का आयोजन महापौर की अध्यक्षता में हुआ, शहरी नदी प्रबंधन योजना पर मंथन

पुलिस टीम का विवरण-

  1. सब इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह,
  2. सिपाही ज्योति वर्मा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English