यूपी : सुल्तानपुर में कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई बाबा रामलाल की जयंती

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • बाबा के आदर्शों पर चलना ही उनकी प्राथमिकता : वरुण मिश्र 
दीपांकुश चित्रांश की रिपोर्ट…खबर उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले से है जहाँ अवध किसान आंदोलन के प्रणेता महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबा रामलाल की 158वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी पर धूमधाम से मनाई गई,इस अवसर पर हुई गोष्ठी  को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हारून ने बाबा रामलाल के क्रांतिकारी जीवन की कुछ घटनाओं पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि बाबा रामलाल स्वयं जमींदार परिवार से होकर भी जमींदारी प्रथा के खिलाफ रहे उन्होंने किसानों का उत्पीड़न रोकने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी यहां तक कि अमेठी में बाबा रामलाल पर 13 बदमाशो ने जानलेवा हमला किया और बाबा ने अकेले उन 13 बदमाशो का मुकाबला किया उन्होंने कहा कि बाबा रामलाल जी ने आनन्द भवन में नेहरू जी के सामने सेनानियों को मिलने वाली पेंशन लेने से इनकार कर दिया था आज उनकी जयंती पर नई पीढ़ी को उनसे बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद मिश्र ने कहा कि बाबा रामलाल का जीवन आज की पीढ़ी के लिए आदर्श है।
कार्यक्रम के आयोजक नगरपालिका के पूर्व प्रत्याशी व बाबा रामलाल के प्रपौत्र वरुण मिश्र ने कहा कि वह बहुत सौभाग्यशाली हैं कि बाबा के वंशज के रूप मे उन्हें जन्म मिला उन्होंने कहा कि बाबा के आदर्शों पर चलना ही उनकी प्राथमिकता है इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश त्रिपाठी,सुरेंद्र शुक्ल,पी सी सी सदस्य राहुल त्रिपाठी, वरिष्ठ नेता राजीव सिंह धनपत गंज ब्लाक अध्यक्ष हर्ष नारायण शुक्ल युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहित तिवारी,रब्बन हाशमी,विनोद तिवारी,रामचंद्र मिश्र छोटे लाल मिश्र सुरेश चंद्र मिश्र पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस कुसुमलता मिश्रा पवन मिश्र कटावां ममनून आलम शीतला प्रसाद साहू,आशुतोष मिश्र शाहबाज़ खान गुंजन मिश्र अखण्ड मिश्र समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश
Ad

Related Articles

हिन्दी English