देहरादून में कर्नल ने कहा बाम लगा दो फिर किया बलात्कार मेड से, मामला दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून में सेना के कर्नल पर नौकरानी ने रेप का सनसनीखेज  आरोप लगाया है। कर्नल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। महिला हरियाणा के अंबाला की रहने वाली है। उसने तहरीर दी है उसके बाद केस दर्ज हुआ है। खास बात यह है कि कर्नल की पत्नी ने महिला को केस दर्ज करने को कहा है। जब कर्नल की पत्नी की मुलाकात हुई महिला से देहरादून में ।

मामला देहरादून के क्लेमनटाउन का है। नौकरानी ने तहरीर में बताया है कि वह 2015 में देहरादून में झुग्गी बस्ती में रहकर घरों में झाड़ू और खाना बनाने का काम करती थी देहरादून में और इस दौरान भारूवाला में कर्नल गौरव सिंह गोसाई के घर पर काम किया पीड़िता ने बताया है कि एक दिन कर्नल की पत्नी बच्चों को लेकर शहर से बाहर गई थी और आरोप है कि इस दौरान घर में अकेले रह रहे कर्नल ने उसके साथ दुष्कर्म किया किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी दी।कर्नल ने सर दर्द होने और सर पर बाम लगाने को कहा उसके बाद दुष्कर्म किया।

ALSO READ:  UK :राजनीतिक विकल्प ! हल्द्वानी में गरजे आनंद स्वरूप महाराज, 1 नवम्बर को देहरादून में विशाल जनसभा का ऐलान

महिला डर गई और अंबाला लौट गई पुलिस के अनुसार महिला ने जानकारी दी है कि 17 सितंबर 2023 को वह किसी काम से देहरादून आई थी और यहां अचानक बल्लूपुर चौक के पास उसे कर्नल की पत्नी मिल गई। उससे जब काम छोड़ने का कारण पूछा तो महिला ने आप बीती सुना दी। पुलिस का कहना है कि कर्नल की पत्नी ने ही  महिला को पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा तब पीड़िता ने क्लेमेंट टाउन थाने में केस दर्ज कराया है।

ALSO READ:  UK : जनपद नैनीताल में अवैध रूप से संचालित दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप क्लीनिकों पर होगी अब सख्त कार्रवाई, टीमों का हुआ गठन - जिलाधिकारी

क्लेमेंटाउन SO दीपक धारीवाल के मुताबिक केस की जांच पटेल नगर थाने की महिला दरोगा के पास है और महिला दरोगा ने पीड़िता के फोन पर कई बार संपर्क किया। लेकिन वह लगातार बंद आ रहा है ।ऐसे में पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।क्योंकि पहले पीड़िता के बयान दर्ज होंगे। उसके बाद कर्नल  की यूनिट और लोकेशन के बारे में पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। Pic Credit- Internet 

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English