यूपी : अमेठी में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर डीएम से मिले सैकड़ों ग्रामीण..

हीरापुर ग्राम प्रधान व सचिव पर लगाया झूठी निस्तारित आख्या का आरोप..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

अमेठी जनपद के भेटुआ ब्लाक की ग्राम पंचायत हीरापुर में आवारा पशुओं द्वारा फसलों व जनजीवन को नुकसान पहुंचाने की समस्या को लेकर आज सैकड़ों ग्रामीण गौरीगंज मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा।ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामसभा में आवारा पशुओं की समस्या को लेकर ग्राम प्रधान व सचिव को दर्जनों बार अवगत कराया गया कि कैटल वाहन से इन छुट्टा जानवरों को आश्रय स्थल भिजवा दिया जाय लेकिन प्रधान व सचिव द्वारा सुनवाई नहीं की गई अपितु झूठी आख्या रिपोर्ट लगा कर यह दिखा दिया गया कि समस्या को निस्तारित किया जा चुका है।

ALSO READ:  UP : थार जीप दुर्घटनाग्रस्त, 3 दोस्तों की गई जान, आगरा से मसूरी घूमने जा रहे थे

आक्रोशित ग्रामीणों ने डीएम से जल्द से जल्द सहायता करते हुए प्रधान व सचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

हिन्दी English