गजब…SSP पहुंचे मॉर्निंग वाक् करते करते महिला थाने निरिक्षण करने, एक महिला कर्मी मिली वो भी सोती हुई, १९ के ट्रान्सफर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
मेरठ : एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय 1990 के दशक के कप्तानों वाले अंदाज़ में नज़र आए। संडे को मॉर्निंग वॉक पर निकले और महिला थाने पहुंच गए, वहाँ सिर्फ़ एक महिला पुलिसकर्मी मिली, वो भी सोते हुए, कप्तान साहब ने चुपके से क्राइम रजिस्टर बगल में दबाया और दबे पांव लौट आये।ऑफिस पहुंचने पर रजिस्टर मांगा तो थाने में गुम रजिस्टर को लेकर हड़कंप मच गया। CCTV देखने के बाद SHO को पता चला कि SSP निरीक्षण कर गये हैं। नाराज SSP ने 19 महिला पुलिसकर्मियों को जिले के अलग अलग थानों में ट्रांसफर कर दिया है।ऐसा अक्सर दो ढाई दशक पहले के कप्तान किया करते थे, आजकल तो सबकुछ ऑनलाइन हो गया। लेकिन ये पुराने फार्मूले हमेशा प्रासंगिक रहेंगे.

Related Articles

हिन्दी English