ऋषिकेश : हिल्टन रैपिड के पास गंगा नदी में डूबा अल्मोड़ा निवासी छात्र, सर्च जारी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : शनिवार यानी दिनांक  9 मई 4 बजे सायं लगभग को लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत हिल्टन रैपिड के पास एक युवक के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम मौके पर पहुंची टीम द्वारा नदी में डीप डाइवर उतारे गए सभी संभावित स्थानों पर युवक की तलाश हेतु सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस, जल पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। युवक की खोजबीन निरंतर जारी है। बताया गया कि युवक पास ही में सीता राम आश्रम में कथा सुनने आ रखा था , यूवक एक अन्य साथी के साथ नहाने के लिए नदी में चला गया जो कि एक प्रतिबंधित घाट है, नहाने के दौरान नदी बहाव में आने के कारण बह गया ।

ALSO READ:  UK :ऋषिकेश के अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. डी.के. श्रीवास्तव को न्यूयॉर्क (यूएसए) में प्रतिष्ठित आयुर्वेद केंद्रों द्वारा आमंत्रण

SDRF इंस्पेक्टर कविंद्र सजवाण के मुताबिक,  डूबने वाले युवक की पहचान हर्षित उपाध्याय पुत्र नंद किशोर उम्र 20 वर्ष ,ग्राम सीमा रिस्टना, भीकियासैन , अल्मोड़ा का रहने वाला है। प्राप्त परिचय पत्र के अनुसार युवक श्रीरंगमलक्मी आदर्श संस्कृत महाविद्यालय श्रीधाम बृंदावन जिला मथुरा का छात्र है।एस डी आर एफ /पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि नदी किनारे एवं रैपिड क्षेत्र में सावधानी बरतें तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

हिन्दी English