ऋषिकेश:अल्मोड़ा की बुजुर्ग महिला को एम्स इमरजेंसी में भर्ती नहीं करने का लगाया आरोप

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश: राज्य में सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान से अगर इस तरह की खबर आ रही है तो बेहद चिंताजनक है।दरअसल, अल्मोड़ा निवासी मुकेश पांडे द्वारा एम्स प्रशासन ऋषिकेश पर लगाए उनकी मां को इमरजेंसी में भर्ती ना करने के आरोप। पुलिस चौकी ऐम्स ऋषिकेश को दिए मुकेश पांडे द्वारा शिकायत पत्र के अनुसार हल्द्वानी से एंबुलेंस द्वारा मुकेश पांडे अपनी माता को इलाज हेतु ऋषिकेश एम्स लाया गया।उक्त महिला को 16 दिसंबर की शाम 11:15 पर एम्स लेकर पहुंचे। जहां परिजनों द्वारा महिला को इमरजेंसी में भर्ती करने के लिए विनती की गई। लेकिन एम्स इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर द्वारा महिला को भर्ती नहीं किया गया । जिस कारण महिला पूरी रात ठंड में ठिठुरती रही और 17 दिसंबर को 1:30 इलाज न मिलने के कारण महिला की मौत हो गई। जिस पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने और इमरजेंसी की सुविधा ना देने को लेकर इसकी शिकायत पुलिस चौकी एम्स में दी।वहीं, इस संबंध में जब एम्स के पीआरओ हरीश थपलियाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में सभी पेशेंट को लिया जाता है। और स्वास्थ्य स्थिर होने पर 24 घंटे में बेड की उपलब्धता नहीं होने पर रेफर किया जाता है।

एम्स चौकी इंचार्ज मानवर सिंह के मुताबिक परिजनों ने पहले शिकायत पत्र दिया था चौकी में आकर लेकिन बाद में बिना पोस्टमार्टम और बिना कार्रवाई के परिजन शव को अपने साथ ले गए। उन्होंने लिखित तौर पर दिया है कि हम कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

ALSO READ:  ऋषिकेश में अखिल भारतीय राजभर संगठन उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का पूर्व मेयर अनिता ममगाईं ने किया स्वागत एवं अभिनंदन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English