मुनि की रेती : कांवड़ यात्रा-2026 के बाद विशेष स्वच्छता अभियान, पालिका टीम ने दो ट्रॉली कूड़ा किया एकत्र

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
मुनि की रेती/ढालवाला, (टिहरी गढ़वाल) :  कांवड़ यात्रा-2026 के सफल संपन्न होने के पश्चात दिनांक 12 अगस्त 2026 को नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। माननीय अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण एवं अधिशासी अधिकारी  बद्री प्रसाद भट्ट के नेतृत्व में पालिका टीम ने जानकी सेतु, पूर्णानंद घाट, ओंकारानंद घाट, आस्था पथ एवं जानकी सेतु पार्किंग क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान संचालित किया।
अभियान के दौरान कांवड़ यात्रा के बाद विभिन्न स्थानों पर एकत्रित कूड़े-कचरे की सफाई कर लगभग दो ट्रॉली कूड़ा एकत्रित किया गया तथा क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया।स्वच्छता अभियान में सभासद  विनोद खंडूरी एवं स्वाति पोखरियाल, मुख्य सफाई निरीक्षक  नितिन सती, सेनेटरी इंस्पेक्टर  कमल सिंह चौहान, अनुज कैंतूरा, अनूप, रोहित, सूरज, बाबू, महिपाल सहित पर्यवेक्षक एवं पर्यावरण मित्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
नगर पालिका द्वारा कांवड़ यात्रा के दौरान एवं यात्रा संपन्न होने के बाद भी स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए घाटों, आस्था पथ एवं प्रमुख मार्गों पर लगातार विशेष सफाई अभियान जारी रखा गया। पालिका टीम का उद्देश्य क्षेत्र की स्वच्छता एवं सुंदरता बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला, टिहरी गढ़वाल स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक नगर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Related Articles

हिन्दी English